26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Bihar Election 2025: औरंगाबाद में जदयू में भूचाल, पूरी जिला कमिटी ने दिया इस्तीफा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। औरंगाबाद में पार्टी की पूरी जिला कमिटी ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया, जिससे संगठन में हड़कंप मच गया है। इस्तीफे के बाद पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Bihar Election 2025: रफीगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी को लेकर बवाल

पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर कहा कि रफीगंज विधानसभा सीट से ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया गया है जो पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं। वे नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखेंगे और औरंगाबाद के अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में जुटेंगे।

अशोक सिंह ने कहा कि नए प्रत्याशी ने न केवल जदयू का झंडा फूंका था, बल्कि नीतीश कुमार का अपमान भी किया था। फिर भी उसे टिकट मिलना कार्यकर्ताओं के लिए अस्वीकार्य है। यह फैसला संगठन में गहरी नाराजगी का कारण बन गया है।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular