35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर सहमति, महागठबंधन जल्द करेगा बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है, लेकिन उससे पहले ही गठबंधनों के अंदर खींचतान बढ़ गई है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अब भी असमंजस बरकरार है। बीजेपी के दिग्गज नेता घटक दलों को साधने में जुटे हैं, मगर जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की नाराज़गी दूर नहीं हो सकी है। बीते दिन धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावड़े और सम्राट चौधरी जैसे नेता दोनों से मुलाकात कर मनाने पहुंचे थे।

Bihar Election 2025: कांग्रेस को 55-58 सीटें मिल सकती है

वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बड़ी सहमति बन गई है। देर रात तेजस्वी यादव के आवास पर हुई अहम बैठक में कांग्रेस, वीआईपी, वाम दल और अन्य सहयोगियों के बीच बंटवारा लगभग तय हो गया। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को 55-58 सीटें, वीआईपी को 18-20, वाम दलों को 35-38, रालोजपा को 3 और झामुमो को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। शेष करीब 130 सीटों पर राजद मैदान में उतरेगा। सबसे बड़ी बात यह रही कि सीएम फेस को लेकर भी सहमति बन गई है। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को नेता मानते हुए एक से दो दिनों में आधिकारिक घोषणा करने का फैसला किया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular