15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Bihar Election 2025: “चुनाव नहीं लड़ूंगा”, पवन सिंह का बड़ा बयान—बीजेपी का सच्चा सिपाही बताया खुद को

Bihar Election 2025: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर जारी बयान में उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नहीं ज्वाइन की थी और न ही उनका ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने लिखा, “मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।”

Bihar Election 2025: पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है

बीते दिनों बीजेपी नेताओं के साथ पवन सिंह की मुलाकातों के बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, अब उनके इस बयान से तस्वीर साफ हो गई है।

इधर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। ज्योति सिंह ने उन पर घरेलू हिंसा और जबरन गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर उन्हें टॉर्चर किया गया। इस विवाद के चलते पवन सिंह की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular