35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025: मांझी की ‘15 ग्राम’ मांग से NDA में हलचल, चिराग ने भी कर दी इतने सीटों की मांग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, सियासी गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। महागठबंधन और एनडीए—दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची जारी है।

Bihar Election 2025: केवल 15 ग्राम दे दो-मांझी की डिमांड

इसी बीच HAM प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक अनोखे अंदाज़ में अपनी बात रखी है। उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता का हवाला देते हुए लिखा—“हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम…”। मांझी ने यह संकेत देते हुए कहा कि उन्हें बस 15 सीटों की ‘न्यायसंगत’ हिस्सेदारी चाहिए, जिससे उनकी पार्टी को विधानसभा में मान्यता मिल सके।

वहीं, चिराग पासवान 36 सीटों की मांग पर अड़े हैं। इन दोनों नेताओं की सख्त मांगों से एनडीए में तनाव बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो भाजपा नेतृत्व जल्द ही दोनों को मनाकर सीट बंटवारे का ऐलान कर सकता है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular