23.2 C
Jharkhand
Thursday, April 9, 2026

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू में बगावत, दो बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के दो वरिष्ठ नेताओं — पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह और पूर्व विधायक अशोक कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

संजीव श्याम सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ते हुए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर ली है। अब वे गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बताया कि पार्टी नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा था।

Bihar Election 2025: टिकट कटने से निराश हैं संजीव सिंह

संजीव सिंह ने कहा कि वे समता पार्टी के गठन से नीतीश कुमार के साथ जुड़े रहे हैं और दो बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट कटने से निराश हैं।

शनिवार को पटना के शेखपुरा हाउस में उन्होंने जन सुराज की सदस्यता ली और पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह से चुनाव चिन्ह प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम है, और वे गुरुआ की जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular