बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है। टिकट बंटवारे की सुगबुगाहट के बीच नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। राजद (RJD) के दो विधायक — नवादा से विभा देवी और रजौली से प्रकाश वीर — ने पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Highlights:
बिहार चुनाव 2025: दोनो विधायक बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
सूत्रों के मुताबिक, दोनों विधायक अब भाजपा (BJP) का दामन थामने जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गया रैली के दौरान दोनों नेता भाजपा मंच पर नजर आए थे, जिसके बाद से ही इनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज थीं।
विभा देवी पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं, जो हाल ही में बलात्कार मामले से बरी हुए हैं। विभा देवी ने 2020 में नवादा सीट से 26,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, प्रकाश वीर 2020 में RJD के टिकट पर विधायक बने और अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखते हैं। दोनों के इस्तीफे से तेजस्वी यादव की चुनावी रणनीति पर असर पड़ना तय है।

