15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, आज पटना में उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बीच समझौते के बाद अब 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे पटना में एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जहां उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान की एलजेपी को 29 सीट

बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हम और आरएलएम को 6-6 सीटें मिली हैं।

जीतन राम मांझी की हम पार्टी को टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी सीटें दी गई हैं।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम सीटें मिली हैं। सासाराम से कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा चुनाव मैदान में होंगी।

बिहार चुनाव 2025: आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी नामो की घोषणा

चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) के खाते में बखरी, तारापुर, ओबरा, राजगीर, फतुहा, सिमरी बख्तियारपुर और मोरवा जैसी 29 सीटें आई हैं।

अब सबकी नजरें आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां एनडीए के उम्मीदवारों का नाम औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular