Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन की रणनीति तय करने के लिए आज कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है। बैठक का मकसद सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अंतिम निर्णय लेना है।
Highlights:
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार पिछली बार से ज्यादा सीटें मांग रही है, जबकि आरजेडी (RJD) अपने जनाधार के आधार पर अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेतृत्व के बीच सहमति बनने की स्थिति में महागठबंधन की तस्वीर साफ हो सकती है।
Bihar Election 2025: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के एक ट्वीट से राजनीतिक हलचल तेज
इस बीच, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के एक ट्वीट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने लिखा, “14 नवंबर को बिहार में ऐसी सरकार बनेगी जहां हर वर्ग को सम्मान मिलेगा,” लेकिन पोस्ट में किसी भी गठबंधन नेता की तस्वीर नहीं थी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 13 अक्टूबर तक सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है, जिससे चुनावी अभियान रफ्तार पकड़ लेगा।

