बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आरजेडी ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। राजद अब महागठबंधन की घोषणा के साथ ही अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
Highlights:
बिहार चुनाव 2025 में 30 से 35 सीटें अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को दे सकती है राजद
तेजस्वी यादव इस बार “A टू Z फॉर्मूला” पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत पार्टी समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बना रही है। सूत्र बताते हैं कि आरजेडी लगभग 30 से 35 सीटें अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और 12 से 18 सीटें अगड़ी जातियों को देने जा रही है। यह पार्टी की पारंपरिक M-Y (मुस्लिम-यादव) राजनीति से अलग दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, तेजस्वी ने इस बार कमजोर प्रदर्शन वाले कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटने का भी फैसला किया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह रणनीति राजद की छवि को “सबका प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी” के रूप में पेश करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है।

