23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों को मिलेगी स्थायी नौकरी और ₹30 हजार वेतन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण की वोटिंग से पहले सियासी तापमान चरम पर है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो जीविका दीदियों को स्थायी नौकरी दी जाएगी और उन्हें ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही हर जीविका दीदी को ₹5 लाख का बीमा और ₹2,000 का मासिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

Bihar Election 2025: वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने बिहार की व्यवस्था को खोखला कर दिया है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त बनाया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तेजस्वी यादव का यह कदम ग्रामीण महिलाओं और संविदा कर्मियों को साधने की कोशिश है। यह घोषणा रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर जनता को आकर्षित कर सकती है। पहले चरण की वोटिंग से पहले यह ऐलान बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है।

 

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Popular