23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Bihar Election 2025: “ये लोग मुझे मरवा देंगे”–तेजप्रताप यादव को मिली Y कैटेगरी सुरक्षा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल गरम हो गया है। इसी बीच जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ विधानसभा से उम्मीदवार तेजप्रताप यादव को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। तेजप्रताप ने खुलकर कहा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और “ये लोग मुझे मरवा भी सकते हैं।”

Bihar Election 2025: कई लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है क्योंकि कई लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। गृह मंत्रालय के आदेश पर अब सीआरपीएफ के 11 कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि जून 2025 में भी तेजप्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उस समय उन्होंने दावा किया था कि कुछ लोग उनके निजी जीवन को बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं। अब वे जनशक्ति जनता दल नाम से अपनी नई पार्टी के साथ मैदान में हैं। तेजप्रताप लगातार “जयचंदों” पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि साजिश कर उन्हें परिवार और आरजेडी से अलग किया गया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Popular