33.3 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

बिहार चुनाव 2025: दो चरणों में होगा मतदान, 12 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू!

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है। बिहार में इस बार राज्य में दो चरणों में वोटिंग कराने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त जल्द ही बिहार दौरे पर आएंगे और सभी तैयारियों की अंतिम समीक्षा करेंगे।

सूत्रो की माने तो पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। मौजूदा चुनावी प्रणाली के तहत नामांकन शुरू होने और मतदान के बीच लगभग एक महीने का समय रखा जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले चरण की वोटिंग नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में हो सकती है।

बिहार चुनाव 2025: नामांकन 19 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना

वहीं, दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन 19 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। इस हिसाब से दूसरे चरण की वोटिंग नवंबर के दूसरे से तीसरे सप्ताह में कराई जा सकती है। चुनाव आयोग की कोशिश है कि 24 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। आयोग का फोकस शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने पर है, जिसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Popular