बिहार चुनाव 2025: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2025 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो 20 महीने के भीतर बिहार के हर परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलेगी।
Highlights:
बिहार चुनाव 2025: 20 महीने में हर घर को रोजगार देना संभव
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर नया अधिनियम लाया जाएगा, जिससे “हर घर सरकारी नौकरी” का वादा कानूनी रूप लेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के 17 महीने के शासनकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी — और यही उनका आत्मविश्वास है कि 20 महीने में हर घर को रोजगार देना संभव है।
तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। हमने जो कहा, वो किया — और जो कह रहे हैं, वो जरूर करेंगे।” उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में इच्छाशक्ति की कमी है, जिसने सिर्फ हमारी योजनाओं की नकल की है।

