15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में बढ़ी तनातनी! बिहार में झामुमो ने कर दी इतने सीटों की मांग

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी चुनावी मैदान में उतरने के संकेत देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। झामुमो ने बिहार की सीमावर्ती 12 विधानसभा सीटों पर दावा ठोका है, जिनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई शामिल हैं।

बिहार चुनाव 2025: बिहार में  सम्मानजनक सीटें चाहती है झामुमो

सूत्रों के मुताबिक, झामुमो के नेता सुदीव्य कुमार सोनू और विनोद पांडे तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बुलाई गई है। झामुमो का कहना है कि जिस तरह झारखंड में उसने राजद को सम्मानजनक सीटें दी थीं, उसी तरह बिहार में भी उसे समान भागीदारी दी जानी चाहिए।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि झामुमो की सक्रियता से महागठबंधन के भीतर समीकरण बदल सकते हैं। अगर पार्टी की मांगें नहीं मानी गईं, तो तेजस्वी यादव के लिए नई चुनौती खड़ी हो सकती है।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular