Bihar News: वर्ष 2025 में बिहार के कुछ विधायक और विधान पार्षदों द्वारा एक साथ वेतन और पेंशन लेने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। सूचना के अधिकार के तहत उजागर हुई इस जानकारी ने कई जनप्रतिनिधियों की छवि पर सवाल खड़े कर दिए थे। विवाद गहराने पर कोषागार पदाधिकारी को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी थी।
Highlights:
Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा ने लौटाई सबसे अधिक राशि
अब इसी प्रकरण में एक नया अपडेट सामने आया है। आरटीआई एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय को मिली ताजा जानकारी के अनुसार, तीन माननीयों ने पेंशन के रूप में ली गई अतिरिक्त राशि सरकारी खजाने में वापस जमा करा दी है।
सबसे अधिक राशि उपेंद्र कुशवाहा ने लौटाई है, जिन्होंने दिसंबर 2025 में 3.36 लाख रुपये ट्रेजरी में जमा किए। वहीं जदयू विधायक रामसेवक सिंह और राजद विधायक राहुल कुमार ने भी अतिरिक्त पेंशन की रकम चालान के माध्यम से लौटाई।
कोषागार विभाग ने 21 जनवरी को पत्र जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

