Bihar News: पटना जिले में राजस्व से जुड़े कार्यों के समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 23 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों के अवकाश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय कार्यहित में लिया गया है, ताकि वर्ष के अंत तक लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा किया जा सके।
Highlights:
Bihar News: पहले से स्वीकृत अवकाश भी रद्द
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का अवकाश पहले से स्वीकृत किया गया था, तो उसे तत्काल प्रभाव से रद्द माना जाएगा।
सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर राजस्व संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

