Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। सरकार ने नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए सीधी वित्तीय सहायता मिलेगी।
Highlights:
Bihar News: रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी
कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हर परिवार की एक महिला को उसकी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी। यह पैसा सितंबर 2025 से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
Jharkhand News: अब झारखंड में शराब होगी महंगी, 1 सितंबर से नई उत्पाद नीति होगी लागू
योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार शुरू करने के छह महीने बाद उनके काम का आकलन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पूरे परिवार का जीवन स्तर भी सुधरेगा।
Bihar News: आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी
महिलाओं को इस लाभ के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और आवेदन मिलते ही पैसा देना भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, सरकार ने यह भी तय किया है कि महिलाओं के बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए गांवों से लेकर शहरों तक हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे।
Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, माँ-बेटी की मौत
सरकार का कहना है कि इस कदम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे और लोगों को काम की तलाश में बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साफ है कि इस योजना को महिलाओं के साथ-साथ पूरे परिवार की आर्थिक मजबूती से जोड़ा गया है।


