33.3 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Bihar News: चुनाव से पहले तोहफा! बिहार में चुनाव ड्यूटी करने वालों के मानदेय में जबरदस्त बढ़ोतरी

Bihar News: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लेते हुए चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह निर्णय 8 अगस्त, शुक्रवार को लिया गया, जिसका सीधा लाभ पीठासीन अधिकारी, मतदान कर्मी, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य चुनावी कार्यों में तैनात कर्मचारियों को मिलेगा।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पीठासीन अधिकारियों के मानदेय में की गई है। पहले उन्हें प्रतिदिन 350 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, पोलिंग ऑफिसर का मानदेय 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है, यानी 150 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हुई है।

Bihar News:  250 रुपये के जगह पर अब मिलेंगे 450 रुपये

मतगणना सहायक को अब प्रति दिन 450 रुपये मिलेंगे, जबकि पहले उन्हें केवल 250 रुपये दिए जाते थे। चौथी श्रेणी के कर्मचारियों को अब एकमुश्त 1000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि पहले उन्हें 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था। यह बदलाव कर्मचारियों के हक में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा, आयोग ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और CAPF कर्मियों के मानदेय में भी संशोधन किया है। साथ ही, मतदान और मतगणना ड्यूटी के दौरान दिए जाने वाले भोजन एवं जलपान की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है, जिससे चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Popular