18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 36 IAS अफसरों का तबादला

Bihar News: पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने राज्य में व्यापक स्तर पर IAS अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग की है। इस फेरबदल के तहत कुल 36 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कई अहम विभागों की कमान बदली गई है।

Bihar News: कपिल अशोक को बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त दायित्व

2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है, जबकि उन्हें पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है।

2013 बैच के आईएएस धर्मेंद्र कुमार को सामाजिक सुरक्षा निदेशक बनाया गया है। उपेंद्र प्रसाद को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नवीन कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular