35.7 C
Jharkhand
Saturday, April 11, 2026

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: पांच IAS ट्रांसफर, दो को अतिरिक्त पद

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ IAS अधिकारियों के पदों में बदलाव किया है, जबकि दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 1991 बैच के अनुभवी IAS सी.के. अनिल को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है।

Bihar News: मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई

इसी क्रम में मिहिर कुमार सिंह को विकास आयुक्त की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त राजकुमार को स्थानांतरित कर परिवहन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को नई भूमिका देते हुए महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है।

उद्योग विभाग की कमान अब बिहार भवन के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार संभालेंगे और वह पहले की तरह अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। इसके अलावा वाणिज्य कर सचिव संजय कुमार सिंह को गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular