12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar News: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा फैसला, 84.4% सीटें राज्य के निवासियों के लिए आरक्षित

Bihar News: चुनावी साल में बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया में स्थानीय उम्मीदवारों को वरीयता देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में “बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2025” को मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के तहत अब शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली भर्तियों में कुल 84.4 प्रतिशत सीटें बिहार के निवासियों के लिए आरक्षित होंगी।

कैबिनेट बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार में पहले से ही जाति आधारित 50% आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10% आरक्षण लागू है। इसके अलावा बची हुई 40% अनारक्षित सीटों में से 35% सीटें बिहार मूल की महिलाओं के लिए पहले से आरक्षित थीं।

Bihar News: अब अनारक्षित वर्ग की केवल 15% सीटें

अब संशोधित नियमावली के तहत शेष बचे 65% सामान्य सीटों में से 40% सीटें उन अभ्यर्थियों को दी जाएंगी जिन्होंने बिहार से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई की है। इस बदलाव के बाद अब अनारक्षित वर्ग की केवल 15% सीटें ही ऐसी बचेंगी, जिन पर बिहार और अन्य राज्यों के सामान्य वर्ग के पुरुष व महिलाएं आवेदन कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से राज्य के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही बहाली प्रक्रिया में बाहरी उम्मीदवारों की संख्या सीमित हो जाएगी। अनुमान के मुताबिक, यदि 10-15% बाहरी उम्मीदवार भी आवेदन करें, तो भी करीब 85% नियुक्तियां बिहार के डोमिसाइल अभ्यर्थियों से ही होंगी। यह कदम राज्य के युवाओं के लिए राहत और अवसर दोनों लेकर आया है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular