12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी सख्ती, 146 सर्वेक्षण कर्मियों की सेवा कर दी समाप्त….

Bihar News: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण कर्मियों के खिलाफ दूसरे दिन भी कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विभाग ने 146 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी।

Bihar News: नीतीश सरकार ने तीन नेताओं की बढ़ाई सिक्योरिटी, गृह विभाग से आदेश जारी

Bihar News:  97 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 24 कानूनगो और 25 लिपिक शामिल

इनमें 97 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 24 कानूनगो और 25 लिपिक शामिल हैं। विभाग का कहना है कि इन सभी ने संविदा शर्तों का उल्लंघन किया और हड़ताल कर विभागीय कामकाज को ठप करने की कोशिश की। दरअसल, इससे एक दिन पहले सोमवार को भी विभाग ने 110 कर्मियों को बर्खास्त किया था। यानी दो दिनों के भीतर कुल 256 सर्वेक्षण कर्मियों पर गाज गिर चुकी है। इन पर आरोप है कि इन्होंने आंदोलन को हवा दी और सरकार के महत्वाकांक्षी राजस्व महा-अभियान को प्रभावित किया।

Hazaribagh Land Scam: जमीन घोटाले मामले में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा गिरफ्तार

गौरतलब है कि अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से 10 हज़ार से ज्यादा कर्मी पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि उनकी नौकरी नियमित की जाए और समान वेतनमान दिया जाए।

Bihar News: सभी नियुक्तियां संविदा नियमावली 2019 और 2022 के तहत हुई थीं

लेकिन विभाग ने साफ कहा है कि सभी नियुक्तियां संविदा नियमावली 2019 और 2022 के तहत हुई थीं और इन्हें कभी भी नियमित सेवा में बदला नहीं जा सकता। विभाग का कहना है कि अनुचित मांगों के चलते हड़ताल करना शपथपत्र और संविदा शर्तों का खुला उल्लंघन है।

JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी भर्ती

सरकार ने इस बीच राजस्व महाअभियान की रफ्तार बनाए रखने के लिए CSC के 11,549 कर्मियों को काम में लगाया है। विभाग का तर्क है कि हड़ताल से जनता सीधे प्रभावित हो रही है, क्योंकि इस अभियान के तहत जमाबंदी सुधार, नामांतरण और ऑनलाइन सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular