30.5 C
Jharkhand
Monday, April 13, 2026

Bihar News: बिहार सरकार का बड़ा फैसला: आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में जबरदस्त बढ़ोतरी

Bihar News

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अहम घोषणा करते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दोनों ही स्वास्थ्य कर्मियों के प्रोत्साहन मानदेय में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे हजारों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar News: पहले की तुलना में तीन गुना प्रोत्साहन राशि

उन्होंने बताया कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और इस कड़ी में यह निर्णय भी एक अहम कदम है। नई व्यवस्था के तहत अब आशा कार्यकर्ताओं को पहले की तुलना में तीन गुना यानी ₹1000 के बजाय ₹3000 प्रति माह की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव ₹300 की जगह अब ₹600 दिए जाएंगे।

Big Breaking: देवघर में बड़ा सड़क हादसा, कावरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, कई लोगों की मौत कई घायल

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस फैसले से न सिर्फ इन कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं भी और मजबूत होंगी। इस निर्णय से राज्य भर में करीब 80 हजार से अधिक आशा और ममता कार्यकर्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश सरकार की एक सामाजिक कल्याणकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular