35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar News: सीवान में मुखिया की सरेआम गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

Bihar News: बिहार के सीवान जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पत्तियांव पंचायत के मुखिया राधा साह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना फुलवरिया मोड़ के पास हुई, जब वे किसी काम से वहां पहुंचे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल राधा साह की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar News: स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

घटना की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्राथमिक जांच में चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के CCTV फुटेज व चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular