23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबियत, कई योजनाओं का शिलान्यास टला

Bihar News: पटना की जनता को आज बड़ी सौगात मिलने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने के कारण सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। रविवार को सीएम नीतीश राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और कार्यारंभ करने वाले थे। उनका मुख्य कार्यक्रम आज दोपहर 3:30 बजे डाकबंगला चौराहा पर निर्धारित था।

Bihar Cabinet News: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसान सलाहकार के वेतन में बढ़ोतरी

Bihar News: 328 करोड़ की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना टली

नीतीश कुमार के कार्यक्रम में सबसे बड़ी योजना 328.52 करोड़ रुपये की बिजली आधुनिकीकरण परियोजना थी। इस परियोजना के तहत पटना शहर के करीब 600 किलोमीटर से अधिक बिजली तारों को भूमिगत किया जाएगा। इसका मकसद शहर की बिजली आपूर्ति को सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक बनाना है।

Jharkhand News: घाटशिला में उपचुनाव की तैयारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण की घोषणा

योजना के पहले चरण में डाकबंगला, फ्रेजर रोड, पटना जंक्शन, गांधी मैदान, एसपी वर्मा रोड, जमाल रोड और एग्जीबिशन रोड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अंडरग्राउंड बिजली नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में चार नए विद्युत उपकेंद्र भी बनाए जाने थे, जिससे बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सके।

Bihar News: अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी स्थगित

बिजली आधुनिकीकरण के अलावा कई अन्य विकास योजनाओं का भी लोकार्पण होना था। ये वे योजनाएं थीं, जिनकी घोषणा सीएम नीतीश ने अपनी हालिया “प्रगति यात्रा” के दौरान की थी। लेकिन फिलहाल मुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular