26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar News: शीतलहर का कहर: पटना में आठवीं तक के स्कूल इतने दिनों तक बंद

Bihar News: बिहार में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच पटना जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी कर पटना जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई 8 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दी है। यह आदेश प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

Bihar News: कक्षा 9 से ऊपर के स्कूल सीमित समय में ही संचालित होंगे

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 9 से ऊपर के स्कूल सीमित समय में ही संचालित होंगे। इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कराई जाएगी। आदेश सभी बोर्ड-सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य के स्कूलों पर समान रूप से प्रभावी रहेगा।

प्रशासन के अनुसार अत्यधिक ठंड और कम तापमान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। हालांकि, बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी विशेष कक्षाओं को इस आदेश से छूट दी गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular