Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद के बाद महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने फिलहाल बिहार छोड़ दिया है। नुसरत अपने परिवार के पास कोलकाता चली गई हैं। 20 दिसंबर को उन्हें बिहार सरकार में बतौर डॉक्टर सेवा शुरू करनी थी, लेकिन अब उन्होंने नौकरी जॉइन न करने का कठिन फैसला लिया है।
Highlights:
Bihar News : वह पल मेरे लिए किसी अपमान से कम नहीं था
नुसरत ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि हिजाब उनकी पहचान और संस्कृति का हिस्सा है, जिसे उन्होंने स्कूल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक हमेशा पहना। उन्होंने भावुक होकर कहा, “मैं नहीं कहती कि मुख्यमंत्री ने जानबूझकर किया, लेकिन वह पल मेरे लिए किसी अपमान से कम नहीं था।” उस दिन वहां मौजूद लोगों की हंसी आज भी उन्हें डरा देती है।
हालांकि परिवार उन्हें वापस लौटने के लिए समझा रहा है, लेकिन नुसरत का कहना है कि उनका मन अभी शांत नहीं है। फिलहाल नुसरत के बिहार लौटने को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया है।

