26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar News: 2026 की पहली बड़ी कार्रवाई: पटना निगरानी ब्यूरो ने नवादा में दरोगा को रिश्वत की गड्डी के साथ किया गिरफ्तार

Bihar News: नवादा जिले के अकबरपुर थाना परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा पर आरोप है कि वह एक आपराधिक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी रोकने और केस डायरी में अनुकूल मदद के बदले पैसे की मांग कर रहा था।

Bihar News: 25 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ धराया

नवादा निवासी विकास कुमार की शिकायत के बाद निगरानी ब्यूरो ने पूरे मामले की गुप्त जांच कराई, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शुक्रवार को जैसे ही दरोगा ने थाना गेट पर 25 हजार रुपये लिए, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, यह वर्ष 2026 का पहला ट्रैप मामला है। आरोपी को विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular