12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar News: नवादा में करमा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, पांच युवतियों की डूबकर मौत

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। पकरीबरमा थाना क्षेत्र के दतरौल गांव में करमा पूजा के दौरान तालाब (आहर) में डूबने से पांच युवतियों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गांव की कई महिलाएं और युवतियां करमा पर्व के मौके पर अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए पूजा कर रही थीं। इसी दौरान पांच युवतियां तालाब में स्नान करने के लिए उतरीं। बताया जाता है कि अचानक गहराई में जाने के कारण वे डूबने लगीं और बाहर नहीं निकल पाईं।

Bihar News: गांव में मचा कोहराम

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से सभी को बचाया नहीं जा सका। जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक पांचों की जान जा चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular