Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर गांव में आधी रात को जब 25 वर्षीय संध्या कुमारी गहरी नींद में थी, तभी रिश्तों की मर्यादा लांघकर अजय कुमार अपने पांच साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने से बौखलाए अजय ने संध्या पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
Highlights:
Bihar News: लहूलुहान हालत में युवती PMCH रेफर
दो गोलियां संध्या की पसली और हाथ को चीरती हुई निकल गईं। लहूलुहान हालत में उसे पटना के PMCH रेफर किया गया है, जहाँ वह अपनी आखिरी सांसों के लिए लड़ रही है।
अस्पताल के बिस्तर से संध्या ने जो बयान दिया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है— उसने सिर्फ अपनी पसंद और नापसंद का अधिकार माँगा था, जिसके बदले उसे गोलियाँ मिलीं। यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि किसी की ‘ना’ को स्वीकार न कर पाने वाली मर्दानगी आज समाज के लिए सबसे बड़ा कैंसर बन चुकी है।

