Bihar News: पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार में नतनी के जन्म के साथ ही खुशियों ने दस्तक दी है। जेल में बंद होने के बावजूद यह खबर उनके समर्थकों और परिजनों के लिए राहत और उत्साह लेकर आई है।
Highlights:
अनंत सिंह के करीबी ने सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी नीलम देवी और नवजात नतनी की तस्वीर साझा करते हुए इस खुशखबरी की पुष्टि की। पोस्ट में लिखा गया कि यह परिवार के लिए सौभाग्य का क्षण है और देवी मां का आशीर्वाद माना जा रहा है।
Bihar News: हिंसक झड़प के मामले में अनंत सिंह जेल में बंद
गौरतलब है कि मोकामा विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। इसी मामले के बीच उन्होंने जेल से ही चुनाव जीतकर राजनीतिक सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अभी तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं, वहीं समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही वे जेल से बाहर आकर अपने परिवार के नए सदस्य से मिल पाएंगे।

