23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar News: चुनाव से पहले शिक्षकों के उत्थान के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम

Bihar News: बिहार के वित्त रहित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके वेतन से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या को हल करने की दिशा में कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने वित्त रहित और वित्त अनुदानित शिक्षकों के साथ-साथ संस्कृत विद्यालयों और मदरसों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के भुगतान संबंधी मामलों की समीक्षा और समाधान के लिए एक विशेष समिति का गठन कर दिया है।

Bihar News: इस समिति में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत आठ सदस्य शामिल

सरकार की इस समिति में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत आठ सदस्य शामिल किए गए हैं। समिति का दायित्व होगा कि हर महीने बैठक कर वेतन और मानदेय भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा करे और समय पर शिक्षकों तक राशि पहुंचे, यह सुनिश्चित करे। इसके अलावा, भुगतान से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और शिक्षकों से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी समिति समय-समय पर अनुशंसा देगी।

नीतीश सरकार का यह निर्णय शिक्षा सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से वित्त रहित शिक्षक वेतन को लेकर असमंजस और देरी की शिकायत करते रहे हैं। अब समिति के गठन से उम्मीद है कि पारदर्शिता बढ़ेगी और शिक्षकों को समय पर उनका हक मिल सकेगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular