26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar News: मंत्री विजय सिन्हा के रडार पर अब ‘बड़े नाम’, JDU ने बढ़ाई लालू यादव की टेंशन

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर ‘जमीन’ को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। इस बार हमला किसी विपक्ष ने नहीं, बल्कि सत्ताधारी दल जेडीयू (JDU) ने सहयोगी दल के मंत्री से ही कर दिया है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा से मांग की है कि भू-माफियाओं पर चल रहे एक्शन के दायरे में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की जमीनों को भी लाया जाए।

Bihar News: जमीन माफिया’ के खिलाफ अभियान किसी के दबाव में नहीं रुकेगा

दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इन दिनों ‘जनसंवाद’ के जरिए जमीन माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। उनके इस कड़े रुख से विभाग में इस कदर हड़कंप है कि अधिकारियों ने राज्यपाल तक गुहार लगा दी है।

जेडीयू की इस मांग पर विजय सिन्हा ने भी अपनी सहमति की मुहर लगा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में ‘जमीन माफिया’ के खिलाफ अभियान किसी के दबाव में नहीं रुकेगा। मंत्री ने जेडीयू को न्योता दिया है कि वे ‘जनसंवाद’ में औपचारिक आवेदन दें, तो सरकार लालू परिवार की जमीनों की जांच पर गंभीरता से विचार करेगी। यह बयान आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में एक बड़े तूफान का संकेत दे रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular