Bihar News : बिहार में सत्ता की सबसे छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई ‘पंचायत’ को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तस्वीर साफ कर दी है। दिसंबर 2026 तक प्रदेश के सभी गांवों में नए जनप्रतिनिधि चुन लिए जाएंगे।
Highlights:
इस बार के चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मुखिया, सरपंच और जिला परिषद जैसे पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण नए सिरे से किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि कई पुरानी सीटों का समीकरण बदलेगा और नए चेहरों को मौका मिलेगा।
Bihar News : कार्यकाल खत्म होने से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी
आयोग के अनुसार, 2021 में शपथ लेने वाले पदधारकों का कार्यकाल खत्म होने से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बिहार पंचायत अधिनियम 2006 की धाराओं के तहत अब मतदाता सूची को अपडेट करने और बूथों के भौतिक सत्यापन का काम युद्ध स्तर पर शुरू होगा।

