23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar News: मां को याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस-आरजेडी पर किया तीखा वार

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आयोजित सभा में भावुक हो उठे। भाषण के दौरान उन्होंने अपनी दिवंगत मां को याद किया और कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई संबंध नहीं था, इसके बावजूद कांग्रेस और आरजेडी के मंच से उन्हें अपमानजनक शब्द कहे गए। पीएम मोदी ने इसे असहनीय पीड़ा बताते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरी मां ने हमें अत्यधिक गरीबी में पाला। उन्होंने कभी अपने लिए नई साड़ी तक नहीं खरीदी और परिवार के लिए हर पाई बचाई। सौ वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वे हमें छोड़कर चली गईं। लेकिन कांग्रेस और आरजेडी नेताओं ने ऐसी मां को, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, भद्दी गालियां दीं। यह केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए अपमान है।”

Bihar News: कांग्रेस और आरजेडी हमेशा से महिलाओं के हितों के खिलाफ रहे हैं

मोदी ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत तौर पर वे विरोधियों को माफ कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता और देश की धरती इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आरजेडी हमेशा से महिलाओं के हितों के खिलाफ रहे हैं। “महिला आरक्षण का ये दल लगातार विरोध करते रहे हैं और बिहार की महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकते आए हैं,”।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि बिहार की महिलाओं ने ही आरजेडी को सत्ता से दूर रखने में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि आज विपक्ष उन्हें अपमानित करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि इस चुनाव में ऐसे दलों को कड़ा सबक सिखाएं, जिन्होंने माताओं और बहनों का अपमान किया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Popular