12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar News: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-1 सितंबर के बाद भी होंगे वोटर लिस्ट में दावे और सुधार

Bihar News: बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम अंतरिम आदेश दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि 1 सितंबर की तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी मतदाता सूची से जुड़े दावे, आपत्तियां और सुधार स्वीकार किए जाएंगे।

Threat to BJP leader : रंगदारी नहीं तो…भाजपा नेता रमेश सिंह को फोन पर मिली धमकी, थाने में मामला दर्ज

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी माना कि इस प्रक्रिया को लेकर राज्य में लोगों के बीच भरोसे का संकट है। इसलिए राजनीतिक दलों को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। कोर्ट ने बिहार विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि मतदाताओं और राजनीतिक दलों की मदद के लिए अर्ध-विधिक स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएं। ये स्वयंसेवक जिला न्यायाधीशों को अपनी रिपोर्ट देंगे, जिस पर अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी।

Bihar News: आरजेडी की तरफ से 36 दावे की बात झूठी, सिर्फ 10 दावे

आरजेडी और AIMIM की याचिका पर सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल 2.74 करोड़ मतदाताओं में से 99.5% लोगों ने अब तक जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। आयोग ने यह भी कहा कि आरजेडी की तरफ से 36 दावे किए जाने की बात गलत है, वास्तव में सिर्फ 10 दावे दर्ज हुए हैं।

Patna Voter Adhikar Yatra: संविधान खत्म करने की साजिश नहीं होने देंगे-पटना में गरजे राहुल गांधी

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के कागजात अधूरे हैं, उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं और यह प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी। साथ ही आयोग ने दोहराया कि 1 सितंबर के बाद भी दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं, लेकिन उन पर विचार मतदाता सूची के अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही होगा। नामांकन की अंतिम तिथि तक सुधार और दावे स्वीकार किए जाएंगे। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि मतदाता सूची से जुड़े विवाद और भ्रम काफी हद तक दूर हो जाएंगे।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular