15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी सौगात! वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप का इस दिन होगा भव्य उद्घाटन

Bihar News

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 29 जुलाई 2025 को वैशाली में निर्मित *बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप* का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। यह आयोजन बिहार के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुनिया भर के करीब 15 देशों से बौद्ध धर्मावलंबी और भिक्षु शामिल होंगे। उन्होंने इसे बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया।

Bihar News: 72 एकड़ भूमि पर राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से निर्माण

इस स्तूप का निर्माण 72 एकड़ भूमि पर राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया है, जो न केवल इसकी भव्यता को दर्शाता है बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। संग्रहालय के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो स्मारक का मुख्य आकर्षण होगा।

बताया जा रहा है कि भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेषों में से सबसे प्रामाणिक अवशेष वैशाली के मड़ स्तूप से प्राप्त हुए हैं, जिसका उल्लेख प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपने यात्रा विवरण में किया है।

स्तूप नारी सशक्तिकरण, लोकतंत्र और बौद्ध संस्कृति की ऐतिहासिक विरासत-सीएम नीतीश

नीतीश कुमार ने बताया कि यह स्तूप नारी सशक्तिकरण, लोकतंत्र और बौद्ध संस्कृति की ऐतिहासिक विरासत को समर्पित होगा। यह स्मारक न केवल वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर स्थापित करेगा बल्कि पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा देगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular