19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Bihar News: शिक्षक भर्ती को लेकर घमासान, TRE-4 में 26 हजार पदों पर होगी बहाली, अभ्यर्थियों ने की 1.20 लाख वैकेंसी की मांग

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। TRE-4 भर्ती परीक्षा में जहां अभ्यर्थी 1.20 लाख पदों पर बहाली की मांग कर रहे हैं, वहीं शिक्षा विभाग ने फिलहाल सिर्फ 26 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति का ऐलान किया है।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में रिक्तियों की सूची BPSC को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदों की संख्या स्कूलों की जरूरत और छात्र संख्या को ध्यान में रखकर तय की गई है। मंत्री ने कहा कि 26 हजार पद किसी भी तरह से कम नहीं हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि यदि इन भर्तियों के बाद भी सीटें बचती हैं, तो उन्हें TRE-5 में शामिल किया जाएगा।

Bihar News: अभ्यर्थी सरकार से किए गए वादे पर अड़े

दूसरी ओर अभ्यर्थी सरकार से किए गए वादे पर अड़े हुए हैं। 19 सितंबर को उन्होंने पटना कॉलेज से सीएम आवास तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। भारी बारिश के बावजूद अभ्यर्थी तीन घंटे तक सड़क पर डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। बाद में छात्र नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव से मिला।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार में सरकारी नौकरी ही युवाओं का मुख्य सहारा है, ऐसे में सरकार को वादा निभाना चाहिए और सभी पदों पर जल्द बहाली करनी चाहिए।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular