Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सामने आए कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति के लापता होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, न तो अर्यमा दीप्ति का अपहरण हुआ था और न ही वह किसी दबाव या डर में कहीं गई थीं। इस मामले से जुड़ी तमाम अफवाहों पर अब विराम लग गया है।
Highlights:
Bihar News: करीबी मित्र जन्मदिन पर सरप्राइज देने सारण गयी थी अधिकारी
अथमलगोला प्रखंड में तैनात अर्यमा दीप्ति शुक्रवार शाम अचानक संपर्क से बाहर हो गई थीं। उनके पति शुभम कुमार ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शादी के महज 23 दिन बाद अधिकारी के लापता होने की खबर से परिवार परेशान था।
जांच में सामने आया कि वह अपनी करीबी मित्र अंजलि कुमारी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने सारण जिले के मशरक गई थीं। मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला पूरी तरह सामान्य है और जांच नियमों के तहत की गई।

