Bihar News: सहरसा में आयोजित भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने अंचल अधिकारियों और सीईओ को निर्देश दिया कि 420 के तहत गलत काम करने वालों पर बिना देरी कार्रवाई शुरू की जाए।
Highlights:
मंत्री ने कहा कि हर अंचल से कम से कम दो मामलों में जनवरी माह में ही पहली कार्रवाई होनी चाहिए और 14 तारीख से पहले परिणाम दिखना चाहिए।
Bihar News: अब फाइलें लटकाने और लोगों को भटकाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब फाइलें लटकाने और लोगों को भटकाने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई सरकार के साथ नई कार्यसंस्कृति लागू हो रही है, जिसमें समयबद्ध काम और जवाबदेही अनिवार्य है।
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि अधिकारियों को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई तय है। इस संदेश से साफ हो गया कि सरकार भूमि सुधार व्यवस्था में पारदर्शिता और जनता का भरोसा मजबूत करना चाहती है।

