12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Bihar Politics: एक ललन सिंह क्या, सौ विरोध करें तो भी फर्क नहीं पड़ेगा–प्रह्लाद यादव का पलटवार

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर से सियासी गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू सांसद ललन सिंह द्वारा सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव को टिकट न देने की घोषणा के बाद प्रह्लाद यादव ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा है कि एक ललन सिंह के विरोध से कुछ नहीं होता, हम इस बार भी चुनाव लड़ेंगे और NDA के टिकट पर ही लड़ेंगे।

Bihar Politics: एक ललन सिंह क्या, सौ विरोध करें तो भी फर्क नहीं पड़ेगा–प्रह्लाद यादव का पलटवार

Bihar Politics: प्रह्लाद यादव ने बचाई थी सरकार

गौरतलब है कि 12 फरवरी 2024 को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी छोड़कर भाजपा के साथ नई सरकार बनाई थी, तब विधानसभा में विश्वासमत के दौरान कई विधायकों ने पाला बदला था। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम जेडीयू विधायक प्रह्लाद यादव का था, जिनकी भूमिका से सरकार गिरने से बची थी।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय, 28 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी

लेकिन अब ललन सिंह उन्हें लखीसराय का आतंक बताकर टिकट से बाहर करने की बात कह चुके हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रह्लाद यादव ने कहा कि टिकट किसे मिलेगा, यह एनडीए की साझा कमेटी तय करेगी, न कि किसी एक व्यक्ति की मर्जी से। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई पब्लिसिटी के लिए कुछ बोलता है, तो उसका जवाब जनता देती है।

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला: दहेज और घरेलू हिंसा मामलों में अब नहीं होगी गिरफ्तारी, पढ़ें पूरी खबर….

Bihar Politics: जनता गुंडों को वोट नहीं देती

प्रह्लाद यादव ने यह भी कहा कि पिछली बार भी ललन सिंह ने क्षेत्र में जाकर कई आपत्तिजनक बयान दिए थे, लेकिन चुनाव परिणाम सभी ने देख लिया। जनता गुंडों को वोट नहीं देती, हम छह बार से जीतते आ रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह एनडीए के साथ हैं और रहेंगे। एक व्यक्ति के विरोध से न राजनीति रुकती है, न टिकट बंटता है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular