25.1 C
Jharkhand
Saturday, April 11, 2026

Bihar Politics: बिहार चुनाव हार के बाद कांग्रेस में फूट! 15 जिलाध्यक्षों पर गिरी गाज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। हार के कारणों की समीक्षा के लिए दिल्ली और पटना में हुई बैठकों में कई नेताओं ने खुलकर तेजस्वी यादव की रणनीति पर सवाल उठाए, जिससे राजद–कांग्रेस गठबंधन में दरार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाते हुए 15 जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी कर दिया।

Bihar Politics: कांग्रेस ने सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा

1 दिसंबर को सदाकत आश्रम में बुलाई गई अहम समीक्षा बैठक से ये सभी जिलाध्यक्ष नदारद रहे। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानकर सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में आरोपित 43 नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने साफ कहा है कि अब संगठन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पार्टी जल्द बड़े पैमाने पर पुनर्गठन की तैयारी में है, जिससे कई पद बदलने की भी संभावना है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular