23.1 C
Jharkhand
Tuesday, April 14, 2026

Bihar Politics: RLM में बड़ा फेरबदल, आलोक कुमार सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में संगठन को नई धार देने के लिए पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अहम नियुक्तियों का ऐलान किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दिनारा से विधायक आलोक कुमार सिंह को रालोमो का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bihar Politics: हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव बनाया गया

पार्टी संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव बनाया गया है, जबकि निवर्तमान प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) नियुक्त किया गया।
हा

ल के दिनों में विधायकों की नाराजगी को लेकर उठ रहे सवालों पर उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा कि पार्टी के भीतर किसी तरह का असंतोष नहीं है। उन्होंने इसे मीडिया की अटकल बताया। वहीं, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने भी कहा कि RLM पूरी तरह एकजुट है और संगठनात्मक बदलाव पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए किए गए हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular