39 C
Jharkhand
Tuesday, April 14, 2026

Bihar Politics: रालोमो को बड़ा झटका: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने पद और सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) में बुधवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ, जब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से अचानक इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफ़ा पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को पत्र के माध्यम से भेजा।

Bihar Politics: शेखपुरा इकाई भंग होने के बाद बड़ा झटका

शेखपुरा जिले के रहने वाले जितेंद्र नाथ करीब 9 वर्षों से उपेंद्र कुशवाहा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे। उन्होंने लिखा कि हाल के राजनीतिक और संगठनात्मक फैसलों से वे खुद को पार्टी की दिशा से जोड़ नहीं पा रहे हैं, ऐसे में पद पर बने रहना उचित नहीं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और साथियों का धन्यवाद भी किया।

पार्टी में उनकी गिनती प्रभावशाली नेताओं में होती थी, इसलिए उनका इस्तीफ़ा नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। खासतौर पर शेखपुरा इकाई भंग होने और चुनाव बाद दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के फैसले से पार्टी में असंतोष की खबरें सामने आई थीं। रालोमो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular