38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

Bihar Politics: चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर मांगे सबूत

Bihar Politics: बिहार की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज़ होते ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए हैं। प्रशांत किशोर द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाने पर लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यदि आरोप सही हैं तो सबूत पेश किए जाएं, अन्यथा यह केवल राजनीतिक लाभ का प्रयास माना जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि गलत आरोपों की स्थिति में मानहानि का मामला भी बन सकता है।

Bihar Politics: भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहा है विपक्ष

राजद के “पिछड़ा वर्ग पावर बैंक” वाले बयान पर चिराग ने कहा कि समाज को जातियों में बांटना गलत है। उन्होंने तेजस्वी यादव के हालिया आरोपों पर भी पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष विकास से घबरा गया है और केवल भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहा है।

चिराग ने महिला योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार ने महिलाओं को सीधे आर्थिक सहयोग देने की पहल की है। शुरुआती चरण में ₹10,000 की मदद दी जा रही है, जो आगे बढ़कर ₹2 लाख तक होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का ठोस कदम है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular