Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल से अलग किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव पहली बार अपनी सियासी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर वे पारंपरिक चूड़ा–दही भोज का आयोजन कर रहे हैं, जिसे बिहार की राजनीति में शक्ति प्रदर्शन और संवाद का मंच माना जाता है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक को आमंत्रित किया जा रहा है।
Highlights:
Bihar Politics: तेजस्वी यादव को भी औपचारिक निमंत्रण भेजे जाने की तैयारी है
तेज प्रताप यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से भोज का न्योता दिया है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव को भी औपचारिक निमंत्रण भेजे जाने की तैयारी है। यदि ऐसा होता है तो लंबे समय बाद नीतीश और तेजस्वी एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह भोज सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरणों और तेज प्रताप की स्वतंत्र राजनीतिक पहचान का संकेत भी है।

