22.2 C
Jharkhand
Friday, April 10, 2026

Bihar Politics: पीली साड़ी और पग पहनकर मैथिली ठाकुर ने कुछ इस अंदाज में ली विधायक पद की शपथ

Bihar Politics: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुई, जहां नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया गया। प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को क्रमवार शपथ दिलाई। इसी दौरान सबकी नज़रें दरभंगा के अलीनगर से पहली बार चुनाव जीतकर पहुंची बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर पर रहीं, जिन्होंने सबसे कम उम्र की विधायक बनकर इतिहास रच दिया।

Bihar Politics: मंत्रियों सहित कुल 243 विधायकों ने शपथ ली

मैथिली ठाकुर ने पारंपरिक अंदाज़ में पीली साड़ी और सिर पर पाग पहनकर मैथिली भाषा में शपथ ली, जिसे देखकर सदन में मौजूद सदस्य उत्साहित नजर आए। सत्र के पहले दिन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने सबसे पहले शपथ ग्रहण किया, जिसके बाद मंत्रियों सहित कुल 243 विधायकों ने शपथ ली।

इस सत्र में नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शामिल है, जिसका निर्वाचन 2 दिसंबर को होगा। नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा का यह पहला सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पांच बैठकों में महत्वपूर्ण कार्यवाही पूरी की जाएगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular