Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल है। इस अहम फैसले पर उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने खुलकर बधाई दी और इसे संगठन व कार्यकर्ताओं के लिए सकारात्मक कदम बताया। मीसा भारती ने कहा कि पार्टी को नया कार्यकारी अध्यक्ष मिला है और तेजस्वी यादव पर अब बड़ी जिम्मेदारी है।
Highlights:
Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर कसा तंज
मीसा भारती का बयान केवल पारिवारिक समर्थन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संगठन के भीतर तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसे के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। राजद लंबे समय से सक्रिय और प्रभावी नेतृत्व की जरूरत महसूस कर रही थी, जिसे पूरा करने के लिए यह पद सृजित किया गया।
हालांकि, तेजस्वी की नियुक्ति पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज भरी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है ‘सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और “गिरोह-ए-घुसपैठ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी मुबारक। जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी। इस पर सवाल पूछे जाने पर मीसा भारती ने कहा कि उन्होंने वह पोस्ट अभी नहीं देखा है।

