23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar Politics News: बिहार कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता अशोक राम जेडीयू में होंगे शामिल!

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगने वाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दलित चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले डॉ. अशोक कुमार उर्फ अशोक राम अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थामने जा रहे हैं। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Ranchi News : सहजानंद चौक के पास इमारत में लगी भीषण आग, दुकानें खाक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक राम रविवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 12 जिलों में बारिश का कहर, येलो अलर्ट जारी

Bihar Politics News: छह बार विधायक रह चुके हैं

अशोक राम का कांग्रेस से नाता लंबा और प्रभावशाली रहा है। वे छह बार विधायक रह चुके हैं, बिहार सरकार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे हैं। साथ ही, वे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी रहे हैं।

Tej Pratap का देहाती अवतार: भोजपुर में किसानों संग की धान रोपनी

हाल के वर्षों में कांग्रेस संगठन में आए बदलाव से अशोक राम नाराज चल रहे थे। पार्टी में वरिष्ठता के बावजूद उन्हें हाशिये पर डाल दिया गया था। कृष्णा अल्लावरू के बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद उनकी स्थिति और कमजोर हुई। अशोक राम जिस जाति समुदाय से आते हैं, उसी वर्ग के राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और पार्टी के कार्यक्रमों से लगातार दूर रखे जाने के कारण उनका मोहभंग होना तय माना जा रहा था।

 

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular