23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उठाने जा रही है यह बड़ा कदम….

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कांग्रेस ने एक अहम रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य के हर जिले में ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) भेजने का निर्णय लिया है, जो दो प्रमुख ज़िम्मेदारियां निभाएंगे – पहली, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में जनता की मदद और दूसरी, ज़मीनी चुनावी हालात का मूल्यांकन।

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा

पार्टी के इस मिशन के तहत देशभर से चयनित कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा गया है। ये ऑब्जर्वर जिलों में जाकर आम जनता से मिलेंगे, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या नाम हटाने जैसी समस्याओं को समझेंगे और आवश्यक होने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर उनका समाधान भी कराएंगे। इस प्रक्रिया के लिए उन्हें पटना के सदाकत आश्रम में विशेष ट्रेनिंग दी गई, जहां उन्हें कार्य की प्रकृति और उद्देश्य की पूरी जानकारी दी गई।

Bihar Politics News: जिले में पार्टी की मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे ऑब्जर्वर

इसके साथ ही कांग्रेस ने इन ऑब्जर्वरों को एक और बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। वे अपने जिले में पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठन की मजबूती, संभावित उम्मीदवारों की लोकप्रियता और चुनावी गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे। इन जानकारियों का विस्तृत फीडबैक पार्टी हाईकमान को सौंपा जाएगा, जिससे चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके।

Bihar News: चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी; तेजस्वी और सम्राट को Z+, इन नेताओं को भी मिली हाई लेवल सेक्युरिटी

कांग्रेस को उम्मीद है कि यह कदम न केवल जनता को वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाएगा, बल्कि संगठन को भी ज़मीन पर मज़बूती देगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने में मदद करेगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular